नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बीते कुछ दिनों से सरकारी कंपनी इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) के शेयर परफॉर्मेंस ने निवेशकों को चौंका दिया है। यह शेयर लगातार सात कारोबारी दिन से रॉकेट बना हुआ है। शुक्रवार को शेयर में इंट्रा-डे के दौरान 18% से ज्यादा की तेजी आई। शेयर में तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक अहम खबर है। हालांकि, इस खबर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने ITDC से स्पष्टीकरण भी मांग दिया है।तीन होटल सब्सिडयरी बेचने की खबर दरअसल, NDTV Profit ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि कंपनी ने अपनी मुख्य संपत्ति, अशोक होटल की चार में से तीन होटल सब्सिडियरी बेची है। यह बिक्री नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन 2.0' के तहत हो रही है। सूत्र के मुताबिक मोनेटाइजेशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (OMDA मॉडल) के जरिए किया जाएगा, जिसमें निजी कंपनियां ...