नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- IPO Updates: पिछले दिनों एक कंपनी का आईपीओ आया था। जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आज सोमवार को जब शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है तब यह स्टॉक को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। हम बात कर रहे हैं Moneyview की। बता दें, आईपीओ के प्राइस बैंड की तुलना में यह स्टॉक 93% चढ़ चुका है। यह तेजी स्टॉक ने 7 दिन के अंदर हासिल की है।कीमत अब भी 100 रुपये से कम एनएसई में कंपनी के शेयर आज करीब 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 65.47 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी का जब आईपीओ आया था तब इसका प्राइस बैंड 34 रुपये था। एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 1 अक्टूबर को 55 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी। जोकि इश्यू प्राइस से 62 प्रतिशत अधिक है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 1100 करोड़ रुपये से अधिक का है। सोमवार का इंट्रा-डे हा...