घाटशिला, मार्च 23 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपोड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी में सात दिन पहले मिले जिंदा बम को लेकर सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी हलचल देखी गई। इस शक्तिशाली बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए भारतीय थल सेना और झारखंड सरकार की बम स्क्वायड टीम (रांची) ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं अधिकारियों ने न केवल बम का तकनीकी मुआयना किया,बल्कि ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके का बारीकी से मेजरमेंट (माप) भी किया। सेना के विशेषज्ञों के अनुसार, यह बम काफी शक्तिशाली है और इसे डिफ्यूज करने के लिए विशेष संसाधनों की आवश्यकता होगी। वर्तमान में सुरक्षा बल बम को नष्ट करने की रणनीति पर गहन मंथन कर रहे हैं।प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बम के चारों ओर घेराबंदी कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी...