चतरा, जून 16 -- चतरा संवाददाता नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड न0 14 वादी ए इरफां में बन रहे कालीकरण रोड में भारी अनियमितता बरती गयी। हालात यह है कि 9 जून को बना यह रोड आज जगह-जगह पर उखड़ने लगा है। आश्चर्य की बात तो यह है हल्की बारिश भी यह रोड सहन नहीं कर पाया, और रोड जगह-जगह पर उखड़ गयी। वैसे निर्माण के समय ही स्थानीय लोगों ने अनियमित्ता बरतने का विरोध किया था, जब संवेदक के द्वारा मिट्टी पर ही पीच और गिट्टी का पतला लेयर चढ़ाया जा रहा था। लेकिन संवेदक ने किसी की एक न सुनी और अपनी मनमानी करता रहा, जिसका नतीजा आज सामने है। लोगों ने भारी आक्रोश जताते हुए इसकी जांच जिले के डीसी से करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जांच नहीं हुई तो लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक तो 15 वर्षों बाद रोड बना भी तो यह अनियमित्ता की भे...