नई दिल्ली, जून 11 -- ग्लोइंग और बेदाग स्किन हर किसी को चाहिए, लेकिन महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार रिजल्ट नहीं मिलते। ऐसे में आपको आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे एक बार जरूर ट्राई कर के देखने चाहिए। ये नुस्खे सिर्फ सस्ते ही नहीं होते, बल्कि काफी इफेक्टिव भी होते हैं। ऐसी ही एक पॉपुलर रेमेडी है मसूर दाल फेस पैक। चेहरे के लिए मसूर दाल कितनी फायदेमंद है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। हालांकि इसे लोग इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन तरीका सही ना होने की वजह से वो ग्लो चेहरे पर नहीं आ पाता। आयुर्वेदिक कंसल्टेंट इनाया गंभीर ने इसी से जुड़ा एक 7 डे चैलेंज शेयर किया है। अगर आपको भी ब्राइट, ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो मसूर दाल को एक बार इस तरह इस्तेमाल कर के जरूर ट्राई करें।7 दिनों में ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे इस्तेमाल कर...