7 तक मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका
समस्तीपुर, अगस्त 5 -- पूसा, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा चलने की संभावना है। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, शिवहर आदि जिलों में 7 अगस्त तक मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती हैं। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 90 प्रतिशत एवं दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today 05 August: बिहार में आज बारिश और वज्रपात, भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत इन 17 जिलों में बरसेंगे बदरा पूर्वानुमान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.