कुशीनगर, जून 4 -- पडरौना, निज संवाददाता।

कर्मचारियों का प्रदर्शन उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 23 मई से आंदोलित हैं। उनका यह आंदोलन अगले महीने 7 जून तक चलेगा। वह काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। 7 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर देश भर के कर्मचारियों के साथ जिले के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी जिलाध्यक्ष भगवंत राजभर की अगुवाई में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

मांगें विकास भवन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सभी कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने व पुरानी पेंशन बहाली सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग कर रहे हैं। आगामी 7 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर महासंघ के बैनर तले धरना प्र...