नई दिल्ली, जुलाई 3 -- ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध को बुद्धि, वाणी, और व्यापार का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। नौकरी- व्यापार में लाभ होता है। वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बुध देव 7 जुलाई को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन बुध वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा।आइए जानते हैं, 7 जुलाई से बुध देव किन राशियों की किस्मत बदलने जा रहे हैं- मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ रहने वाला है। मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ...