नई दिल्ली, जनवरी 4 -- Victory Electric Vehicles IPO: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लिमिटेड (VEVIL) अपना IPO लेकर आ रही है। यह IPO 7 जनवरी 2026 को खुलेगा और 9 जनवरी 2026 को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 41 रुपये तय किया गया है। कंपनी आखिरी माइल मोबिलिटी सेगमेंट में काम करती है और सस्ती, साफ-सुथरी और टिकाऊ ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर फोकस रखती है। विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खास तौर पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर बनाती है, जिनका इस्तेमाल यात्रियों के साथ-साथ सामान ढोने में भी होता है। बदलते समय के साथ कंपनी ने खुद को EV सेक्टर की जरूरतों के मुताबिक ढाल लिया है।कंपनी का कारोबार कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की बात करें तो इसमें L3 इलेक्ट्रिक रिक्शा, L5 इलेक्ट्रिक ऑटो, इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल,...