गिरडीह, मार्च 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी पर पूरे शहर की बिजली शुक्रवार को करीब सात घंटे बंद रही। संध्या साढ़े चार बजे से जो बिजली गई वह रात 11 बजे के बाद शहर के फीडरों में बारी-बारी से लौटी। इस बीच शहर और इसके आसपास के इलाके ब्लैक आउट की जद में रहा। जेई अमित कुमार ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस निकला था। इसे देखते हुए कोई दुर्घटना न हो। इसके पूर्व शहर की बिजली को संध्या चार बजे से बंद कर दिया गया। जुलूस और अखाड़ा की समाप्ति के बाद शहर को बिजली दी गई। रात 11 बजे से शहर के फीडरों को बिजली दे दी गई है। लंबे समय तक बिजली कटौती होने के कारण कई घरों के इन्वर्टर तक जवाब दे दिया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...