कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिल में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को विकास खंड नेवादा में समस्त सचिवों के साथ आरआरसी संचालन समेत विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारी अनिल कुमार सिंह दो सचिवों की खराब प्रगति पर तो पांच सचिवों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी की। अनिल कुमार सिंह इन सचिवों से जवाब मांगा है। समीक्षा के दौरान उन्होंने आरआरसी संचालन, समुदायिक शौचालय संचालन, वन फैमिली वन आईडी, प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान, प्रत्येक व्यक्ति को शौचालय का लाभ, पंचायत भवन अंत्येष्टि निर्माण की प्रगति खंगाला। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि 30 अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसी भी सचिव का फैमिली आईडी पूर्ण नही होता है तो उनको वेतन रोक दिया जाएगा। किसी भी ग्र...