गिरडीह, सितम्बर 1 -- गिरिडीह। झामुमो ने मंगलवार को एमएमडीआर एक्ट के विरोध को लेकर पंचायत स्तर तक जनजागरण अभियान के तहत सिकदारडीह में बैठक की। जिसमें पर्यवेक्षक व सह सचिव दिलीप रजक ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज सम्पदा से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करनेवाला यह एक्ट है। इसके खिलाफ पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना जरूरी है। सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों का अधिकार है और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी। कमल दास ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को एक्ट के संभावित प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा ने कहा कि झारखंड के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं। ...