सिंगरौली, अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश के सिंगरौली के बैढन में हुई बैंक डकैती के बाद प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचे, और घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करते हुए, अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। 5 बदमाशों ने बैंक में बाइक से पहुंचे और बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख कैश और 9 से 10 किलो सोना। कुल करीब पौने 6 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों के चेहरे उजागर हुए हैं। माना जा रहा है कि आरोपी छत्तीसगढ़ की तरफ गए हैं। पुलिस ने उनके फोटो जारी कर लोगों से उनके बारे में बताने की अपील की है।चंद मिनट में 6 करोड की लूट सिंगरौली जिले के बैढन में शुक्रवार दोपहर बाइक से आए हथियारों से लैस पांच युवक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसे, और चंद मिनटों में...