मथुरा, नवम्बर 18 -- मांट के एदलगढ़ी-सल्ल मार्ग के 5.5 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण की परियोजना शासन ने स्वीकृत कर दी है। जल्द ही बेहद बदहाल एवं जर्जर पड़े इस मार्ग का निर्माण शीघ्र आरंभ करा दिया जाएगा। यह गांव प्रदेश के पूर्व मंत्री का पैतृक गांव भी है। मांट क्षेत्र की सबसे प्रमुख सड़क छाता-नौहझील-गौमत मार्ग का विगत वर्ष ही चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा कराया गया है। इस मुख्य मार्ग पर ही स्थित गांव एदलगढ़ी से गांव सल्ल तक जाने वाली करीब तीन किमी की सड़क कई वर्ष से बदहाल पड़ी हुई थी। ग्रामीण इसके निर्माण के लिए जगह-जगह चक्कर लगा रहे थे। अब इसके चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण निर्माण के लिए शासन ने सात करोड़ रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इसका लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक द्वारा 5.5 मीटर चौड़ीकरण कर पुन: निर्माण कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.