जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर । 7 दिसंबर रविवार एवं 11 दिसंबर बृहस्पतिवार को। गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आनंद मार्ग जागृति की ओर से किया जाना है। आनंद मार्ग जागृति के सुनील आनंद ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है। इसमें ज्यादा से ज्यादा मरीज आकर अपनी जांच कराएं। उनकी संस्था नियमित रूप से इसकी जांच और ऐसे मरीजों के ऑपरेशन भी करा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...