नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Huawei Mate 70 Air launched: स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच सबसे पतला फोन बनाने की होड़ लगी है। हाल ही में सैमसंग 5.8 एमएम पतला गैलेक्सी S25 Edge लॉन्च किया है और ऐप्पल भी iPhone Air लॉन्च कर चुकी है, जिसकी मोटाई 5.6 एमएम है। अब हुवावे भी अपने नए फोन के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गया है। Huawei ने आज चीन में अपने नए अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन, Huawei Mate 70 Air को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जिसकी मोटाई 6.6 एमएम है। पतला होने के बावजूद फोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस फोन में क्या-क्या मिलता है...Huawei Mate 70 Air के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स फोन में 7 इंच का 1.5K+ OLED डिस्प्ले (2760x1320 पिक्सेल) है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और आस्पेक्ट रेशियो 18.8:9 है। डिस्प्ले के बीचों...