देवघर, मार्च 16 -- स्थानीय शीतला माता मंदिर प्रांगण में रविवार देर रात श्री श्री शीतला पूजा समिति के सभी सदस्यों की आम बैठक अनिल कुमार केशरी की अध्यक्षता में की गई l इस बैठक में पिछले वर्षों का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इस वर्ष की वार्षिक पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर यह निर्णय लिया गया कि नगर कुंवारी भोजन 7 अप्रैल 2026 मंगलवार को किया जाएगा। इस दौरान बैठक में सभी सदस्यों द्वारा नई कार्यसमिति का चुनाव और गठन किया गया l जिसके तहत नई कार्यकारी समिति में अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद केशरी, जितेश राजपाल, रवि केशरी, अनुप बरनवाल, दयाशंकर केशरी, दिवाकर गुप्ता, सचिव अनिल कुमार केशरी, सह-सचिव अमरनाथ दास, राजेश कुमार केशरी, सिद्धार्थ केशरी, संजय वर्मा, नबीन केशरी, कोषाध्‍यक्ष सुनील केशरी, स...