हरिद्वार, अगस्त 26 -- श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा इस वर्ष सात अक्तूबर से शुरू होगी। हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री देवी माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। 30 अक्तूबर तक चलने वाली यात्रा उत्तराखंड के चारधाम समेत केदारखंड और मानसखंड के पौराणिक व उपेक्षित तीर्थस्थलों तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर निर्धारित मुहूर्त में यात्रा शुरू करने के लिए सहमति प्रदान की है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में संतों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, हिमालय पीठाधीश्वर मह...