7 अक्टूबर को महुआबाग में होगी विकसित भारत संकल्प सभा
जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- अरवल, निज संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को बैदराबाद स्थित महुआबाग मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। तैयारियों का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने रविवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के समापन के बाद विकसित भारत 2047 संकल्प सभा होगी, जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, वरिष्ठ नेताओं का संबोधन, विकसित भारत का सामूहिक संकल्प और वंदे मातरम का गायन होगा। मौके पर जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री नीतीश पासवान व सुजीत चंद्रवंशी मौजूद रहे। फोटो- 04 अक्टूबर अरवल- 14 कैप्शन- अरवल के बैदराबाद स्थित महुआबाग मैदान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.