7 अक्टूबर को महापंचायत का आह्वान
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- जानसठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा गांव किथौड़ा में किसान जागरूक अभियान के तहत एक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें संगठन ने किसानों की स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि 7 अक्टूबर को जनपद मुजफ्फरनगर में 'किसान बचाओ, देश बचाओ' महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रमुख मांगों में गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, मुजफ्फरनगर में एम्स अस्पताल बनवाने, पेपर मिलों के प्रदूषण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर योजना को बंद करने तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच मेरठ में स्थापित करने जैसी मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर शाहिद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.