देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर के नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा के आवास पर रविवार को मासिक बैठक नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में विशेष रूप से 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों पर मंथन किया गया। भाजपा नेताओं ने यात्रा को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के प्रशासनिक कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा की बैठक बताया कि यात्रा के दौ...