रुडकी, अक्टूबर 2 -- लक्सर। कान्हावाली गांव में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की किसान पंचायत आयोजित हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों से 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली किसान बचाओ, देश बचाओ महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि छह जिलों के किसान महापंचायत में शामिल होंगे। किसानों की मांगों को लेकर सरकार के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, बकाया भुगतान कराने और किसानों को फसल का मूल्य तय करने का अधिकार देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। पंचायत में पवन त्यागी, तालिब हसन, प्रवेंद्र चौधरी और विकास वालिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...