संवाददाता, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर स्कूली बच्चों से भरी एक बस पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवकों ने क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस को ओवरटेक कर बीच सड़क पर रोक लिया और बस का शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि सातवीं के छात्र के इशारे पर कुछ युवक बस में घुस गए और असलहा लहराते हुए चालक और बच्चों को धमकाने लगे। घटना में दो छात्र घायल हो गए। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, छुट्टी के बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कक्षा सात के एक छात्र के इशारे पर कुछ युवक बाइक से बस का पी...