नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- वर्दी पहनकर समाज की सेवा करने का सपना देखने वालों के लिए घड़ी तेजी से भाग रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है और हाथ में सिर्फ चार दिन बचे हैं। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने देवघर जिले में 772 गृह रक्षक यानी होम गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने का समय 26 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कुल 772 पद निकले हैं। इनमें 635 ग्रामीण और 137 शहरी पद हैं। ग्रामीण पद जिले के दस प्रखंडों में बंटे हैं। सबसे ज्यादा 104 पद सेनारायडीह में हैं। मारगोमुंडा में 98 और मोहनपुर में 78 पद हैं। देवघर सदर में 64 और करौं में 65 पद रखे गए हैं। शहरी पदों में देवघर शहर के लिए 82 और मधुपुर शहर के लिए 55 सीटें हैं। आधे पद महिलाओं के लिए तय हैं। इनमें से पांच फीसदी पद तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओ...