अररिया, जून 29 -- अररिया। रविवार को डीएम विनोद दूहन ने रामपुर कोदरकट्टी पंचायत से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएस के साथ डीएम ने बच्चों को दो बूंद दवा पिला कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह अभियान रविवार से दो जुलाईतक चलेगा। बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए कुल 5,35,261 घरों में 7,40,648 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 1,669 दलों (1403 घर-घर दल, 216 ट्रांजिट दल, 40 मोबाईल दल एवं 10 एकल दल) जिसमें 3,328 कर्मियों एवं 521 सुपरवाइजरों से कार्य कराया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम से सफल संचालन में 47,031 भायल बी.ओ.पी.भी. की आवश्यता है, जो पर्याप्त मात्रा में राज्य स्तर से जिला को उपलब्ध करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- 7.61 लाख बच्चों को दी जाएगी पोलियो रोधी खुराक, ...