नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता वर्ष 2025 की शीत ऋतु के दौरान दिल्ली में पराली जलाने की एक भी घटना दर्ज नहीं हुई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्रदूषण नियंत्रण नीति की यह बड़ी और ठोस उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता विकास विभाग की कृषि इकाई और पर्यावरण विभाग के संयुक्त प्रयासों, सतत निगरानी और किसानों के सहयोग से संभव हो पाई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शीतकाल में वायु गुणवत्ता में गिरावट दिल्ली के लिए एक गंभीर चुनौती मानी जाती है, जिसमें पराली जलाने की घटनाएं एक बड़ा कारण हैं। दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 'विंटर एक्शन प्लान' को सख्ती से लागू किया है। इसके तहत विकास विभाग की कृषि इकाई ने पर्यावरण विभाग के साथ मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.