नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Groww Share Price: ग्रो की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में आज शुक्रवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 198.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। बता दें, आज करीब 3 करोड़ शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। वह भी महज 2 घंटे में। यह भी पढ़ें- सोना फिर से 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी की कीमतों में आज 5538 रुपये की उछालएक्सपर्ट बुलिश (Groww Target Price) निवेशकों का सेंटीमेंट ब्रोकरेज हाउस की कवरेज की खबर के बाद से ही उच्च स्तर पर है। पिछले महीने जेपी मॉर्गन ने Billionbrains Garage Ventures के शेयरों को 210 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ओवरवे...