संवाददाता, अप्रैल 22 -- 69000 Teachers Recruitment: 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। अभ्यर्थियों ने लखनऊ विधान भवन का घेराव कर 10 से 15 मिनट तक वहां धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक और तीखी बहस हुई। पुलिस ने अभ्यर्थियों को जबरन बस में बिठाकर इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों और सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण उन्हें वर्षों से नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। अभ्यर्थियों ने लखनऊ विधान भवन पर धरना प्रदर्शन के दौरान 'योगी जी हमें न्याय दो', 'सुप्रीम कोर्ट में अभ्यर्थियों के पक्ष में याची लाभ का प्रपोजल पेश करो', इस तरह के नारे लगाए। अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप ...