लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी 22 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे। राजधानी स्थित ईको गार्डेन में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी उपस्थित होकर प्रदर्शन करेंगे।पिछड़ा-दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप का कहना है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण में गड़बड़ी की गई। पिछले 6 वर्षों से अभ्यर्थी न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय में भी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई मजबूत पैरवी नहीं की जा रही है। जानबूझकर मामले को लटकाया जा रहा है और अभ्यर्थी लगातार परेशान हो रहे हैं। प्रदेश भर से अभ्यर्थी एकजुट होकर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और अपनी ताकत दिखाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.