गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विभिन्न विभागों में कार्यरत 69 संविदा एवं दैनिक कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर केवल 35 कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने से नगर निगम कर्मियों में भारी नाराजगी फैल गई है। 34 कर्मचारियों का मानदेय यथावत रखे जाने से वेतन विसंगति का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों के बीच भेदभाव और असमानता के आरोपों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने पूरे प्रकरण का कड़ा संज्ञान लिया है। महापौर ने नगर आयुक्त अजय जैन को तत्काल कमेटी गठित कर वेतन संबंधी विसंगतियों की जांच कराने तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम कार्यकारिणी एवं बोर्ड की स्वीकृति के बगैर मानदेय बढ़ोत्तरी की सूची में 09 कर्मचा...