भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। जिले के नौ थानों पर माह के दूसरे चौथे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भदोही कोतवाली में जबकि उनके निर्देश पर अफसरों अन्य थानों में फरियाद सुनी। इस दौरान 69 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित 61 तथा पुलिस से जुड़े आठ) में से पुलिस के आठों मामले निस्तारित किए गए जबकि दो टीमों का गठन किया गया। डीएम शैलेष कुमार ने भदोही में फरियाद सुनी। कहा कि लोग दूर दराज से आते हैं। ऐसे में हर हाल में उन्हें त्वरित न्याय मिलना चाहिए। जमीनों के विवाद सबसे ज्यादा आ रहे हैं। राजस्व एवं पुलिस की टीम संग संबंधित गांवों में जाना चाहिए। पैमाइश करने के साथ ही मामलों का मौके पर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। कहा कि एक ही मामले की बार-बार फर्जी शिकायत करने व...