नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- 60 की उम्र बुढ़ापे की ओर पड़ाव की उम्र मानी जाती है, जिसमें लोग आराम करना पसंद करते हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी फिटनेस से साबित कर दिया है कि उम्र बस नंबर है। वह 69 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी कसरत करते हैं और फिट रहने के लिए कुछ आदतों को अपनाते हैं। जैकी श्रॉफ बेहद साधारण और सुलझे हुए व्यक्ति हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से खास प्यार है और वह सादा खाना खाते हैं। जैकी श्रॉफ खुद अपनी फिटनेस पर बात करते हुए कह चुके हैं कि अगर एक्सरसाइज नहीं करूंगा तो चलूंगा कैसे और बहुत मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि उम्र कोई भी हो उसमें आपको एक्सरसाइज करने के लिए समय निकालना ही है। तो चलिए आपको बॉलीवुड के बिड़ू जैकी श्रॉफ के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।फिटनेस रूटीन सिंपल लेकिन असरदार जैकी श्रॉ...