लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता 69 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण किया जाएगा। किराए के भवन या दूसरे विभाग के भवनों में चल रहे इन आंगनबाड़ी केंद्रों के अब अपने भवन होंगे। 27 अलग-अलग जिलों में 69 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 20.85 करोड़ रुपये में से 6.99 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त भी जारी कर दी गई है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के भवन के निर्माण पर 30.22 लाख रुपये खर्च होंगे। फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद के भवन में संचालित करने के लिए बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार विभाग लगातार निर्माण कार्य करा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद का भवन बनने से यहां आ रहे बच्चों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। निर्माण के लिए धनराशि जारी किए जाने को संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...