रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल की पांच प्रतियोगिताओं की मेजबानी इस वर्ष रांची करेगा। इन खेलों की शुरुआत 18 दिसंबर से होगी। इन खेलों में देशभर से हजारों खिलाड़ी शामिल होंगे। सबसे पहले अंडर-14 और अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए देश भर से बालक और बालिका खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। फुटबॉल के अलावा, तीरंदाजी, शतरंज, साइक्लिंग (ट्रैक एवं रोड) और हॉकी प्रतियोगिताएं भी रांची में ही होंगी। प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। तीरंदाजी की अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगिताएं 6 से 10 जनवरी तक आयोजित होंगी। इसके बाद, शतरंज की अंडर-14 बालक-बालिका स्पर्धाएं और साइक्लिंग (ट्रैक ...