बरेली, दिसम्बर 30 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में 5 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, बरेली के शारीरिक शिक्षक शाहिद रज़ा का राष्ट्रीय टीम के कोच के रूप में चयन किया गया है। वहीं, इसी विद्यालय के छात्र अल्तमश का चयन खिलाड़ी के रूप में हुआ है। ‎अल्तमश वर्तमान में अयोध्या में 28 दिसंबर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद दो जनवरी को उत्तर प्रदेश की टीम टीम मैनेजर व टीम कोच के साथ अयोध्या से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल, उप शिक्षा निदेशक तृतीय मंडल बरेली, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली, इस्लामिया इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति, प्रध...