नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग आईपीओ (Vans Electroengineerings IPO) ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अब आईपीओ की लिस्टिंग पर सबकी निगाह है। तीन दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को 628 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 686 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, क्यूआईबी में 281 गुना बोलियां प्राप्त हुई हैं। एनआईआई की बात करें तो आईपीओ को 1031 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। यह आईपीओ आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला हुआ था। बता दें, अब शेयरों का अलॉटमेंट 5 अक्टूबर और लिस्टिंग 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी। यह भी पढ़ें- 30 बार दे चुकी डिविडेंड, अब कंपनी दे रही 1 पर 1 शेयर फ्री, चेक करें रिकॉर्ड डेट एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 9.49 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर इन...