लखनऊ, अक्टूबर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के स्कूलों में बेटियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा पर भी जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मासिक धर्म स्वास्थ्य प्रबंधन (एमएचएम) के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभी तक 68358 स्कूलों में में एमएचएम क्लब का गठन किया गया है।

स्कूलों में एमएचएम क्लब और पैड बैंक वहीं दूसरी ओर 66045 स्कूलों में पैड बैंक स्थापित किया गया। 63633 विद्यालयों में जागरूकता सत्र और 63928 में शिक्षकों के साथ एमएचएम के महत्वपूर्ण बिंदुओं चर्चा की गई है। अगस्त व सितंबर में मास्टर ट्रेनर की कार्यशाला भी दी गई थी। स्कूल स्तर पर स्वास्थ्य प्रबंधन से जुड़ी जानकारी और गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पाठ्यक्...