लखनऊ, सितम्बर 24 -- 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों के समाधान और न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीटी बजाकर प्रदर्शन किया। सीटी बजाकर शासन और नेताओं एवं मंत्रियों का आरक्षण सम्बंधी विसंगतियों को बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से तत्काल वार्ता कराने और 68,500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी मामले का समाधान करने की मांग की। अभ्यर्थी तूफान सिंह, आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से शिक्षक भर्ती को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ठोस समाधान नहीं मिला है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को खींचकर बसों में जबरन बैठाकर ईको गार्डन भेजा। अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण आंदोल...