उरई, मार्च 3 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों के 68 सार्वजनिक स्थानों में परम्परागत तरीके से होलिका दहन किया गया। 2 मार्च की रात करीब 9 बजे से भोर सुबह तक अलग-अलग स्थानों में होलिका दहन किया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थानेदारों तथा चौकी इंचार्जों अपने-अपने इलाकों में होने वाली होलिका दहन स्थलों में भ्रमण रहे।होलिका दहन स्थलों में आसपास के नागरिकों ने सहभागिता की। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में होली का पर्व को कुशलता पूर्वक निपटाने के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.