68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने 21 किमी की पहाड़ी हाफ मैराथन 3 घंटे 6 मिनट में की पूरी
हाथरस, अगस्त 13 -- सादाबाद संवाददाता। राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज की ओर से आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि अंतरराष्ट्रीय आबू हाफ मैराथन का आयोजन 9 अगस्त 2026 को किया गया। मैराथन में देश-विदेश से करीब 4000 धावकों ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में सादाबाद मनस्या निवासी 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने करीब 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण पहाड़ी मैराथन, जिसमें कई स्थानों पर करीब 45 डिग्री तक की तीखी चढ़ाई रही, को 3 घंटे 6 मिनट में पूरा किया। मैराथन सफलतापूर्वक पूरी करने पर उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। बढ़ती उम्र के बावजूद कठिन पहाड़ी मार्ग पर दौड़ पूरी कर मोहन सिंह आर्य ने प्रतिभागियों के बीच अपनी फिटनेस और जज्बे का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.