अररिया, अप्रैल 19 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कटरबाड़ी गांव के पास 68 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की महेंद्र मंडल पिता डोमन मंडल ठेंगापुर गांव का रहने वाला है। जिसे पुलिस पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके पर ही दो टोटो एवं एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में जोकीहाट थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- वाहन जांच में स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार, 40 लीटर देसी शराब जब्त यह भी पढ़ें- दबंगों ने हथियार के बल पर दुकान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.