प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए किए गए आवेदनों में से 68 प्रतिशत से अधिक युवाओं को ऋण नहीं मिल पाया। जमीन के अभाव और अनिवार्य मार्जिन मनी जमा न कर पाने के कारण बड़ी संख्या में आवेदक अपात्र हो गए। उद्योग अधिकारियों के अनुसार 7,248 युवाओं ने ऋण के लिए आवेदन किया था, जबकि मात्र 2,316 आवेदकों को ही ऋण मिल सका। शेष 4,932 आवेदक विभिन्न कारणों से पात्रता की शर्तें पूरी नहीं कर सके। योजना के तहत सामान्य वर्ग के आवेदक को कुल ऋण राशि का 15 प्रतिशत और ओबीसी, एसी-एसटी को 12 प्रतिशत की मार्जिन मनी जमा करना अनिवार्य है। कई युवाओं के पास स्वयं की भूमि उपलब्ध नहीं थी, जबकि कुछ आवेदक निर्धारित मार्जिन मनी की व्यवस्था नहीं कर सके, जिसके चलते उनके आवेदन निरस्त कर दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.