मधुबनी, जनवरी 29 -- रहिका,निज संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य के वरिष्ठ एवं समर्पित कलाकारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में आजीवन योगदान देने वाले कलाकारों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करना है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत ऐसे कलाकारों को पेंशन का लाभ दिया जाता है,जिन्होंने लोक कला,शास्त्रीय कला,लोकनृत्य,लोकगीत,संगीत, वादन, चित्रकला, नाटक, साहित्य अथवा अन्य सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में अपने जीवन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत मधुबनी जिला से कुल 68 कलाकारों के आवेदन डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा...