लखनऊ, जुलाई 23 -- 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के अभ्यर्थियों ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में पांच प्रतिशत की छूट देने और संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है। भर्ती का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी संस्तुति में ओबीसी अभ्यर्थियों को 150 अंकों की परीक्षा में 60 अंक यानी 40 प्रतिशत को उत्तीर्ण मानते हुए परिणाम संशोधित करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की सिफारिश की है। यह भी पढ़ें- 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मांगी पांच प्रतिशत की छूट यदि आयोग की संस्तुति लागू होती है तो ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ दिव्...