समस्तीपुर, जून 11 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न रेलखंडों व स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। समस्तीपुर के अलावा मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, सहरसा व पूर्णिया कोर्ट सहित विभिन्न स्टेशनों एवं रेलखंडों पर टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 6,770 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे 55.50 लाख रुपये का जुर्माना एवं अतिरिक्त रेल राजस्व की प्रप्ति हुयी। इस विशेष जांच अभियान में कुल 254 टिकट जांच कर्मियों के साथ रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया था। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल से मई 26 तक बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित टिकट जांच के अलावे 81 किलाबंदी जांच, 44 स्पॉट चेक, 16 मेगा चेक, 01 लाल गाड़...