जौनपुर, मार्च 14 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के छह लाख 72 हजार 370 किसानों के बैंक खाते में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 134.47 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। पीएम किसान निधि की 22 वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में जारी की। यहां कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सीधे उन तक पहुंच रहा है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद के सभी पात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.