जहानाबाद, मार्च 21 -- जहानाबाद। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत शुक्रवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने विभिन्न इलाके में छापेमारी की जिसमें शराब का धंधा करने के कई मामले पकड़े गए। धंधेबाजों ने खेत, बाधार, गली टोले में जरकिन और गैलानों में जावा महुआ छुपा कर रखा था। शराब बनाने की तैयारी की गई थी जिसे ढूंढ कर निकाला गया। तकरीबन 670 लीटर जावा महुआ विनष्ट किए जाने की जानकारी दी गई है। साथ ही 27 लीटर निर्मित शराब भी जप्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...