मधुबनी, मई 9 -- राम शरण साह मधुबनी,विधि संवाददाता । जिला कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 670 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा हुआ। पक्षकारों के बीच एक करोड़ 26 लाख 63 हजार से अधिक की राशि पर समझौता हुआ। कोर्ट में पेंडिंग 385 मामलों का निपटारा हुआ। न्यायिक दंडाधिकारी सुधा रानी एवं अधिवक्ता रामशरण साह के पीठ संख्या सात में सबसे अधिक 79 मामलों का निपटारा हुआ। बैंक ऋण के 285 मामलों का निष्पादन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के सबसे अधिक 80 मामलों का निष्पादन हुआ। ट्रैफिक चालान के 180 मामले निपटाए गए। 5.13 लाख चालान की राशि लोगों ने जमा कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रधान जिला जज पवन कुमार पांडेय, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रचना राज, प्राधिकार के सचिव सबजज संदीप चैतन्य एवं ज...