लोहरदगा, जून 16 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के तहत आज आयोजित विशेष शिविर के दौरान जिले में विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों के लिए कुल 670 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र के 165, मृत्यु प्रमाण-पत्र के 17, विवाह पंजीकरण के 15, जाति प्रमाण-पत्र के 175, आय प्रमाण-पत्र के 148, आवासीय प्रमाण-पत्र के 140 तथा भू-स्वामित्व (एलपीसी) प्रमाण-पत्र का 1 आवेदन शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणी के 9 आवेदन भी प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 61 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 609 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। प्रशासन द्वारा सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- कैंप में बनेगा में जन्म-मृत्यु, जाति, आय और आवासीय प्रमाण-पत्र आज पहले दिन कुडू प्रखंड के...