नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 67 वर्षीय दीपक प्रधान नामक व्यक्ति ने गंगापाड़ा इलाके में स्थित महिला छात्रावास में घुसकर एमबीए छात्रा के साथ बलात्कार किया। आरोपी उसी हॉस्टल के बगल में किराना दुकान चलाता है। पीड़िता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने इंफो वैली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जेन जी महिलाएं करेंगी नेतृत्व; DU छात्राओं से बातचीत के दौरान राहुल गांधी इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। हॉस्टल महिला छात्राओं के लिए सुरक्षित म...